नीमच। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जिनागम के तत्वाधान में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई, जिसे सुनीता विनायका, रितु अग्रवाल और श्वेता सोनी ने प्रस्तुत किया। इसके बाद देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ईना अजमेरा, गौरी विनायका और प्रियंका विनायका ने दी, जिसमें गीत “धरती सुनहरी, अम्बर नीला, ऐसा देश है मेरा” शामिल था।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में अतिथि प्रेम बाई विनायका और समाज के अध्यक्ष विजय विनायका ने तिरंगे का सम्मानपूर्वक फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थित समाजजनों ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मयंक कासलीवाल ने किया, जबकि आभार सचिव अमन विनायका ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और उत्सव को भव्य बनाया।