चितौड़गढ़। सहकार भारती का 47वां स्थापना समारोह केशव माधव सभागार में ‘‘ सहकार भारती’’ के प्रदेश महासचिव सीए सुनील सोमानी के मुख्य आथित्य भूमि विकास बैंक अध्यक्ष बद्रीलाल जाट की अध्यक्षता व सहकार भारती जिला अध्यक्ष राधेश्याम आमेरिया, पूर्व विभाग संयोजक ऋषभ सुराणा, अर्बन बैंक अध्यक्ष डॉ. आईएम सेठिया, महामंत्री रतनलाल पोखरना एवं कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा प्रदेश मंत्री रवि विरानी के विशिष्ठ आतिथ्य में मनाया गया।
सहकार भारती के प्रदेश महासचिव सुनील सोमानी ने मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि समझ सहकारिता की ताकत को पहचाने। उन्होंने सहकार भारती संगठन की व्यापकता एंव नवीन कार्य योजनओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इन 47 वर्षों में सहकार भारती विश्व का सबसे बडा सहकारी संगठन बन चुका है। यही कारण है कि केन्द्र सरकार में सहकारिता क्षेत्र हेतु अलग मंत्रालय बनाने में भी इसकी महत्ती भूमिका रही है, प्रान्त में चल रही विभिन्न कार्य योजनओं के बारे में जानकारी देते हुए मिठाई प्रकल्प एवं उससे प्राप्त आय को सामाजिक सेवा कार्याे में व्यय करने को उदाहरण स्वरूप बताया, साथ ही जिला स्तर पर सहकार सम्मेलन करने, सदस्यता वृद्धि करने एवं बहुउद्देशीय सहकारी समिति के गठन पर बल दिया। उन्होंने कहा की शीघ्र ही सदस्यता अभियान कर अधिक से अधिक सहकारी बंधुओ को जोड़ने और जिला स्तरीय सहकारी सम्मेलन आयोजित करनें की योजना को मूर्तरूप देना चाहिए।
नवमनोनित जिला अध्यक्ष के द्वारा पदभार ग्रहण करने के साथ ही स्वागत भाषण और अध्यक्षीय उद्धबोधन में राधेश्याम आमेरिया ने अतिथियों का स्वागत किया तथा सहकार भारती संस्था के कार्य एवं उद्धेश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा की जिले की सभी समितियों के निदेशक और सदस्योंको इस आंदोलन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के अध्यक्षयीय उद्बोधन में भूमि विकास बैंक के चेयरमेन व पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट ने सहकारिता के माध्यम से जन-जन तक केन्द्र सरकार की सामाजिक उत्थान तथा उन्नयन की योजनाओं में अधिकाधिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया।
चितौड़गढ़ अरबन को-आपरेटिव बैंक लि. एंव एनसीएम सिटी समिति के अध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया ने चितौड़गढ़ जिले की सहकारिता के क्षेत्र में पिछले 50 वर्षाे की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए दोनो संस्थाओं की स्थापना एवं विकास का विशेष उल्लेख करते हुए बताया की बैंक द्वारा रजत जयंती और एनसीएम सिटी द्वारा स्वर्ण जयंती मनाना प्रत्येक सदस्य को गर्वानुभूति कराता है।
कार्यक्रम कर प्रारंभ में महासचिव रतन लाल पोखरना कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा ने मंचासिन सदस्यो का उपरना से स्वागत किया।
संचालन रतन लाल पोखरना जिला महासचिव ने किया तथा आभार व्यक्त प्रदेश मंत्री रवि विराणी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में देवीलाल आमेरिया, प्रहलाद आमेरिया, दिनेश खण्डेलवाल, श्रीकान्त शर्मा, गोविन्द सोनी, देवीसिंह राव, जे.पी. जोशी, ओमप्रकाश आमेरिया, जगदीश ओझा, महेन्द्र सिंह, नन्दकिशोर पारीक, निर्भय शंकर जोशी, कैलाश चन्द्र देवडा, रतन लाल बोहरा, सत्यनारायण चेचाणी, योगेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित थे ।