चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लि. और चित्तौड़गढ़ न्यू क्लॉथ मार्केट निर्माण सहकारी समिति लि. के संयुक्त तत्वाधान में 77वां गणतंत्र दिवस माधव सभागार पर अत्यंत हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दोनों संस्थाओं के अध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
अध्यक्ष ने उपस्थित बैंक, समिति के पदाधिकारी, व्यवसायियों और नागरिकों को बधाई दी और सहकारिता के क्षेत्र में बैंक एवं समिति की प्रगति तथा सहकारिता की भावना से समाज हित में कर्तव्यों की पालना पर प्रकाश डाला।
बैंक की प्रबंध निदेशक वन्दना वजीरानी ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व चेयरपर्सन विमला सेठिया, निदेशकगण दिनेश कुमार सिसोदिया, रणजीत सिंह नाहर, राजेश काबरा, बालकिं धूत, शान्तिलाल पुंगलिया, समिति के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश खटोड, सोहन लाल तनवानी, पटवारी, सुरेश डांगी, राजेश पोखरना, कैलाश देवड़ा, गुलाम सादिक नीलगर, रतनलाल बोहरा, सत्यनारायण चेचाणी और बैंक के पदाधिकारी महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल, उत्तमचंद जैन, राजे अवस्थी, दामोदर लाल चेचाणी, अजय सिंह राठौड़, संजय कुमार शर्मा, मुकेश लढ़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति और सहकारिता के संदेश से सराबोर रहा।