चित्तौड़गढ़। भारत विकास परिषद शाखा चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित होने वाले तीन दिवसीय दिव्यांग शिविर का पोस्टर जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने विमोचित किया। यह शिविर 22 से 24 फरवरी 2026 तक जैन गुरुकुल धर्मशाला, स्टेशन रोड, चित्तौड़गढ़ में आयोजित होगा।
शाखा अध्यक्ष महेश नवाल ने बताया कि शिविर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर एवं महाराणा प्रताप भारत विकास चौरिटेबल संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान 12वां कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर एवं दिव्यांग उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक कमल जैन, पूर्व अध्यक्ष व शाखा संरक्षक डॉ. आई.एम. सेठिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष बालकृष्ण धूत, प्रांतीय संयोजक नवीन वर्डिया, कोषाध्यक्ष राजेश खंडेलवाल सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने परिषद द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।