नीमच। श्री सांवलिया सेठ धाम के लिए नीमच से भव्य पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह पैदल यात्रा 4 फरवरी 2026 को प्रातः 8 बजे लायंस पार्क चौराहा नीमच से रवाना होगी।
यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को श्री सांवलिया भक्त मंडल द्वारा श्री किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं, मार्ग, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर समाजसेवी अशोक अरोरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने यात्रा की सफलता के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भक्ति भाव के साथ पैदल यात्रा में सहभागिता करने का आह्वान किया। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और चलो सांवलिया जी...के जयघोष के साथ यात्रा को भव्य रूप देने की तैयारियाँ जोरों पर हैं।