पोलायकला। नगर पोलायकला में बुधवार से प्रारंभ हुई सात दिवसीय भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गाे से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची जहां पर सर्वप्रथम भागवताचार्य ब्रजवासी सत्येन्द्र कृष्ण जी महाराज ब्रजरानी कृपा सेवा संस्थान श्री धाम वृन्दावन के साथ भगवत माता का नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार ने पूजन अर्चन फूलमाला आतिशबाजी के साथ स्वागत सम्मान किया गया पश्चात बाबा बजरंग बलि के दर्शन कर कथा स्थल से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। कलश यात्रा पूरे नगर में होते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंची जहां पूजन अर्चन के बाद सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का शुभारभ किया गया कलश यात्रा के आगे बैंड बाजे के साथ भक्त आतिशबाजी करते हुए भागवत जी को अपने सिर पर रामचरण पहलवान रखकर भगवताचार्य के साथ चल रहे थे जहा भक्तजनों के द्वारा जगह-जगह पूजा अर्चना पुष्प वर्षा के साथ फूल वर्षा भी की गई आपको बता दें कि 30 जनवरी से रात्रि 8ः00 बजे तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा भी सुनाया जाएगा कलश यात्रा में सभी समिति के सदस्यो का सहयोग रहा।