BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2026, 10:55 am
KHABAR : भक्तिमय वातावरण में ‘नानी बाई का मायरा’ कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, ग्रामवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। तहसील के ग्राम पंचायत भाटखेड़ी बुजुर्ग में बुधवार को श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में ‘नानी बाई का मायरा’ कथा का भव्य मंगल शुभारंभ हुआ। आयोजन के प्रथम दिन प्रातः 9 बजे गांव में विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कलश यात्रा के दौरान पूरा गांव भक्तिरस में डूबा नजर आया। लाल रंग की चुनरी धारण किए महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। ग्रामवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, जिससे वातावरण और अधिक आध्यात्मिक बन गया।

इस धार्मिक आयोजन में कथावाचक पं. माणकजी मेनारिया (फतेहनगर, उदयपुर) के मुखारविंद से कथा का रसपान कराया जा रहा है। वहीं महामंडलेश्वर श्री राम प्रियदारा जी महाराज (रामघाट, बनारस) का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। संत-महात्माओं ने ग्रामवासियों को आशीर्वाद प्रदान किया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र में धर्म, श्रद्धा और आस्था की अनुपम छटा बिखर गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE