BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2026, 11:01 am
KHABAR : सीसीआई नयागांव फैक्ट्री पुनः चालू करने की मांग, कर्मियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बकाया वेतन नहीं मिलने पर दी आंदोलन की चेतावनी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) की नयागांव सीमेंट फैक्ट्री को पुनः चालू करने, कर्मचारियों के नियमितीकरण तथा बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को “सीसीआई चलाओ भविष्य बचाओ न्याय दिलाओ संघर्ष समिति” के बैनर तले कर्मियों ने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर सुश्री भयडिया को दिया गया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सीसीआई नयागांव सीमेंट फैक्ट्री वर्ष 2008 से बंद पड़ी है। यहां पूर्व में कार्यरत कर्मचारी एवं श्रमिक लंबे समय से रोजगार, वेतन और भविष्य को लेकर संघर्षरत हैं। संघर्ष समिति ने फैक्ट्री को पुनः सरकारी क्षेत्र में संचालित किए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें-
स्थानीय प्रशासन द्वारा सीसीआई नयागांव सीमेंट फैक्ट्री को शीघ्र सरकारी क्षेत्र में पुनः चालू करने की कार्रवाई की जाए तथा फैक्ट्री की भूमि व खदान किसी भी परिस्थिति में किसी निजी कंपनी को न दी जाए।

माननीय उच्च न्यायालय, डबल बेंच इंदौर द्वारा लोडरों के बकाया वेतन संबंधी स्पष्ट आदेश पारित किए जाने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं हुआ है। इस संबंध में तहसीलदार जावद द्वारा फैक्ट्री की भूमि कुर्क नहीं की गई है। अतः कुर्की कर बकाया वेतन का भुगतान अतिशीघ्र कराया जाए।

वर्तमान में कार्यरत सुरक्षा गार्डों के नियमितीकरण के आदेश सेंट्रल गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल, जबलपुर द्वारा दिए जा चुके हैं। सुरक्षा गार्डों का नियमितीकरण शीघ्र सुनिश्चित किया जाए।

संघर्ष समिति ने बताया कि इस विषय में पूर्व में भी कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे श्रमिकों में निराशा और आक्रोश व्याप्त है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।

ये रहे उपस्थित-
ज्ञापन का वाचन तुलसीराम खारोल ने किया। इस अवसर पर सीटू जिला महासचिव सुनील शर्मा, प्रदेश सचिव शैलेंद्र सिंह ठाकुर, सीमेंट श्रमिक संघ के निर्भय राम चौहान, संयुक्त मोर्चा के शोभाराम धाकड़, भंवर सिंह, विक्रम सिंह, तुलसी बाई, भंवरी बाई, वर्दी बाई, कृष्णा बाई, कमला बाई, जगदीशदास, पवनदास, नंदराम, कैलाशनाथ, कमल सिंह, दीप सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE