BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2026, 1:35 pm
KHABAR : रायसिंहपुरा में उमड़ेगी आस्था की लहर, शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा व पंचकुण्डीय महायज्ञ फरवरी माह की इस तारीख से, 51 यजमानों के साथ गूंजेंगे महायज्ञ के मंत्र, निकलेगी भव्य कलश यात्रा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। धर्म और आस्था की पावन त्रिवेणी आगामी 5 फरवरी से रायसिंहपुरा गांव में प्रवाहित होगी। गांव के नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा एवं पंचकुण्डीय रुद्र महायज्ञ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर रायसिंहपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।

आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक महोत्सव तीन दिनों तक पूर्ण वैदिक विधि-विधान एवं परंपराओं के अनुसार संपन्न होगा। महोत्सव का शुभारंभ 5 फरवरी (गुरुवार) को प्रातः 9.15 बजे भव्य जल यात्रा (कलश यात्रा) से होगा। गाजे-बाजे के साथ निकलने वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर भाग लेंगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो जाएगा।

7 फरवरी (शनिवार) को दोपहर 12.15 बजे अभिजीत वेला के शुभ मुहूर्त में भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसी अवसर पर मंदिर शिखर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश एवं ध्वज दंड की स्थापना भी की जाएगी।

इस पंचकुण्डीय महायज्ञ की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें लगभग 51 यजमान जोड़े एक साथ बैठकर आहुतियां प्रदान करेंगे। आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान कुल ढाई लाख आहुतियां दी जाएंगी। अग्निकुण्डों से उठती मंत्रोच्चार की गूंज और आहुतियों की सुगंध से संपूर्ण वातावरण पवित्र, सात्विक और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE