देवास। महिला की डिलीवरी के बाद नवजात शिशु के साथ घर लौट रहा एक परिवार देवास में सड़क हादसे का शिकार हो गया। खुशियों भरा यह सफर पलभर में दर्द और अफरा-तफरी में बदल गया।जानकारी के अनुसार, तेज गति से दौड़ रहे एक ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी
हादसा इतना अचानक हुआ कि महिला, पुरुष सहित कुल चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
संयोग से उसी मार्ग से गुजर रहे कांग्रेस नेता मनोज राजानी ने हादसा देखा और तुरंत रुककर मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों की मदद की। उन्होंने बिना समय गंवाए सभी घायलों को जिला चिकित्सालय देवास पहुंचाया और इलाज की व्यवस्था करवाई।
कांग्रेस नेता मनोज राजानी ने कहाकृ“मैं उसी रास्ते से गुजर रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा देखा। परिवार अभी-अभी महिला की डिलीवरी कराकर नवजात शिशु के साथ घर लौट रहा था। ऐसी स्थिति में किसी भी इंसान का फर्ज बनता है कि वह तुरंत मदद करे। हमने बिना वक्त गंवाए घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। ईश्वर से प्रार्थना है कि मां, नवजात शिशु सहित सभी घायल जल्द स्वस्थ हों।” फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है।