BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2026, 7:02 pm
NEWS : गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष पर जातिगत अपमान और धमकी का आरोप, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, की सख्त कार्रवाई की मांग, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सहकारी समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जातिगत अपमान, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाज के कई लोग भी मौजूद रहे।

पीड़ित भेरूलाल, पिता चेनराम मालवीय, निवासी मोहेड़ा, थाना कोटड़ी, तहसील अरनोद ने बताया कि 26 जनवरी 2026 को सहकारी समिति मोहेड़ा में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उनकी पुत्रवधू पिंकी, समिति की निर्वाचित सदस्य हैं और उन्हें भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।

ज्ञापन के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष गोवर्धन (निवासी मोहेड़ा) ने जाजम पर बैठने को लेकर भेरूलाल के साथ गाली-गलौच की और जातिगत अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर धक्का-मुक्की की गई और जान से मारने व हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ित को छुड़ाया।

पीड़ित ने बताया कि घटना की रिपोर्ट थाना कोटड़ी में दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आरोपित खुलेआम धमकियां दे रहा है। पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक से आरोपित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के कई लोग पीड़ित के समर्थन में उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE