उन्हेल। सार्वजनिक श्रीमद् भागवत कथा समिति के तत्वाधान में न्यु बस स्टैंड प्रांगण में चल रही सात दिवसीय संगीतमय कथा के छटे दिवस की कथा में प्रभु श्री कृष्ण की रासलीला कंस वध एवं रुखमणी विवाह के प्रसंग के साथ बताया कि परमात्मा जब कृपा करते हैं तभी आप कथा पंडाल में आप आ पाते हैं और जब परमात्मा की अति कृपा हो तभी श्रीमद् भागवत कथा का आप श्रवण कर पाते है। अगर रात में सोने के बाद आप उठ गए तो समझ लेना आप पर प्रभु की कृपा है उस समय आपको ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए और बताया कि जब कोई साथ नहीं देता तब ईश्वर ही आपका साथ देते है हमेशा श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से भगवान की प्राप्ति होती है यह बात व्यासपीठ से अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका गौरंगी गौरी महाराज ने कही इसी के साथ प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष अभी कथा पंडाल में समिति द्वारा 21 कन्याओं का निशुल्क विवाह संपन्न कराया गया कार्तिक चौक से नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए एक साथ 21 दूल्हे की बारात कथा पंडाल में बैंड बाजे के साथ पहुंची समिति के द्वारा बारात का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या लोगों ने इस पुनीत कार्य को देखते हुए बढ़-चढ़कर दान भी दिया।