BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2026, 10:40 am
BIG NEWS : महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना व यूपी के राज्यमंत्री केपी मलिक, परिवार संग महाकाल दर्शन, नंदी हॉल में दो घंटे तक किया पूजन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री केपी मलिक परिवार सहित प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल हुए। दोनों मंत्रियों ने नंदी हॉल में लगभग दो घंटे तक बैठकर भगवान महाकाल का ध्यानपूर्वक पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।


केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना सुबह करीब चार बजे मंदिर पहुंचे। भस्म आरती के दौरान उन्होंने सपत्नीक भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने नंदी हॉल में नंदी महाराज का पूजन कर पुजारी के माध्यम से जल अर्पित किया।


आरती उपरांत दोनों मंत्रियों ने देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चन किया। दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना एवं राज्यमंत्री केपी मलिक का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE