निम्बाहेड़ा। 20 दिवसीय उमराह यात्रा से लौटे हज खिदमत कमेटी निम्बाहेड़ा के पदाधिकारियों के सम्मान में मंगलवार शाम उदयपुर रोड स्थित हाजी भूरू जागीरदार के फार्म हाउस पर इस्तकबाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉन्ट्रेक्टर एवं समाजसेवी मोहसिन खान तथा मदर्स डायग्नोस्टिक एंड डिजिटल एक्स-रे के ऑनर शकील अहमद द्वारा किया गया।
इस्तकबाल समारोह में हज खिदमत कमेटी के सदर मतलूब अजमेरी, सचिव हाजी अख्तर पटेल, अंजुमन के नायब सदर हाजी ख्वाजा हुसैन एवं एडवोकेट अब्दुल कलाम का साफा बांधकर एवं गुलपोशी कर सम्मान किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों ने मुंह मीठा कराकर उमराह की मुबारकबाद पेश की।
इस अवसर पर आयोजकों की ओर से मेहमानों के सम्मान में दावत का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाजी भूरू जागीरदार, अब्दुल सलाम, अनीस अहमद, डॉ. इमरान खान, मोहम्मद फारुक छिपा, भाया बैट्री, पत्रकार मोईन खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।