मंदसौर। स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस के अवसर पर सुशासन भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।