नीमच। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय महावीर इंटरनेशनल एपेक्स केंद्र नीमच ने जिला चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड में नवजात शिशुओं के लिए 100 बेबी किट वितरित कर सराहनीय पहल की। इस अवसर पर संस्था के सदस्य और प्रियदर्शनी महिला मंडल की सदस्याएं सेवा भाव के साथ उपस्थित रहीं।
बेबी किट में नवजात शिशुओं के लिए टॉप्स, नैपकिन, कैप, बेबी शीट और टॉवल जैसी आवश्यक सामग्री शामिल थी, जिससे जरूरतमंद परिवारों को काफी मदद मिली। महावीर इंटरनेशनल द्वारा संचालित यह निशुल्क वितरण प्रोजेक्ट लगातार जारी है, जिसका उद्देश्य नवजात शिशुओं और प्रसूता माताओं को सहयोग प्रदान करना और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रियदर्शनी महिला मंडल की सदस्याओं ने प्रसूता महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता और नवजात शिशुओं की देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की।
इस सेवा कार्य में सूरजमल अग्रवाल, मनोहरलाल बम्ब, जोन चेयरपर्सन रेखा जैन, के.के. जैन, डिप्टी डायरेक्टर आशा सांभर, अध्यक्ष प्रदीप धाकड़, सचिव जितेंद्र सकलेचा, कोषाध्यक्ष शिवपाल जैन, हरीश उपाध्याय, ओम अग्रवाल सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।