चित्तौड़गढ़। मध्यप्रदेश की भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक भगवानदास सबनानी के चित्तौड़गढ़ आगमन पर पूज्य सिंधी पंचायत, झूलेलाल युवा सेवा समिति एवं भारतीय सिंधु सभा जिला शाखा चित्तौड़गढ़ की ओर से प्रतापनगर स्थित सिंधु कम्युनिटी हॉल में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के विभाजन के बाद सिंधी समाज ने अपने सनातन धर्म, भाषा एवं संस्कृति को बचाए रखने के लिए सिंध से पलायन किया और विषम परिस्थितियों के बावजूद मेहनत व लगन से समाज ने जीवन में उच्च मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी भाषा और सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखना होगा तथा इसके लिए बच्चों में सिंधी भाषा और संस्कारों को विकसित करना आवश्यक है। इसके पश्चात विधायक सबनानी ने झूलेलाल मंदिर में दर्शन कर सर्वत्र सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष वंदना वजीरानी, पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष कमलेश खटवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दोलत दासानी, जोधराज तनवानी, सचिव योगेश भोजवानी, उपाध्यक्ष वासुदेव भोजवानी, चंद्र मलानी, महासचिव शंकर वंगानी, कोषाध्यक्ष सूर्यप्रकाश चिमनानी, मोहन वजीरानी, विनोद फुलवानी, हरीश गुरनानी, किशोर खटवानी, चंद्रभान कृपलानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।