चित्तौड़गढ़। सकल हिंदू समाज, सेगवा क्षेत्र द्वारा आयोजित संयुक्त हिंदू सम्मेलन की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। यह सम्मेलन 1 फरवरी को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
आयोजन के अंतर्गत कलश यात्रा, भव्य शोभा यात्रा, अखाड़ा प्रदर्शन, महापुरुषों के बौद्धिक उद्बोधन तथा संतों के आशीर्वचन प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार मातृ शक्ति की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।
सम्मेलन से पूर्व 31 जनवरी को चमत्कारी सांवरिया मंदिर में भव्य हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा।
सम्मेलन के प्रचार-प्रसार हेतु गठित टीमें घर-घर संपर्क कर समाजजनों को आमंत्रित कर रही हैं। आयोजन समिति ने सेगवा क्षेत्र के समस्त हिंदू समाज से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।