BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2026, 11:20 am
NEWS : श्री गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर फरवरी माह की इस तारीख को होगा अमृतवाणी सत्संग प्रवचन, भक्तों को मिलेगा वेदांती संत ज्ञानजी महाराज का सान्निध्य, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। 649वीं श्री गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में 1 फरवरी (रविवार) को चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित श्री गुरु रविदास छतरी (चरण पादुका चिह्न) पर अमृतवाणी सत्संग प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश संयोजक कालूराम बैरवा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि यह आयोजन लगातार 11वें वर्ष किया जा रहा है। कार्यक्रम में रविदासिया तीर्थ तृतीय धाम, कात्रज (पुणे, महाराष्ट्र) के अमृतवाणी प्रचारक एवं राजस्थान प्रभारी धन्नालाल जोड़वाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 9 बजे अमृतवाणी सत्संग प्रवचन होंगे। इसके पश्चात 11 बजे आरती एवं अरदास का आयोजन किया जाएगा तथा बाद में महाप्रसादी (भंडारा) होगा।

इस अवसर पर वेदांती संत ज्ञान जी महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत छोगादास महाराज, अनूपपुरा करेंगे।

अतिथियों में अम्बेडकर विचार मंच के संस्थापक छगनलाल चावला, अध्यक्ष सुरेश खोईवाल, संत छोगादास महाराज (झांझड़ा का खेड़ा), संत भगवान महाराज (थाणा), संत बालूदास महाराज (हापाखेड़ी), संत अमरचंद जी (बंगला) सहित अनेक विद्वान संत-महात्मा उपस्थित रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE