BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2026, 11:26 am
NEWS : बड़ीसादड़ी शाखा का अर्बन संक्रांति महोत्सव सम्पन्न, डॉ. सेठिया ने कहा- सहकारिता के माध्यम से युवा पीढ़ी में बचत संस्कार विकसित कर रहा अर्बन बैंक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

बड़ीसादड़ी। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की बड़ीसादड़ी शाखा द्वारा आयोजित रजत जयंती संक्रांति महोत्सव दक प्लाजा में बैंक अध्यक्ष डॉ. आई. एम. सेठिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया, नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता, निदेशक बाल किशन धूत, हेमंत शर्मा, बाबर मल मीना, कल्याणी दीक्षित तथा प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैंक अध्यक्ष डॉ. सेठिया ने अध्यक्षीय उद्बोधन में अर्बन बैंक की स्थापना एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी में बढ़ती खर्च की प्रवृत्ति एवं घटती बचत को देखते हुए अर्बन बैंक युवाओं को बैंकिंग से जोड़कर सहकारिता के माध्यम से बचत संस्कार विकसित करने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ग्राहकों के विश्वास को ही पूंजी मानकर कार्य करना बैंक की प्रगति का मूल आधार है। अर्बन बैंक ने मोबाइल बैंकिंग सहित सभी आधुनिक तकनीकी माध्यमों को अपनाते हुए राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के समकक्ष सेवाएं उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया है। उन्होंने मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर न्यूनतम ब्याज दर पर 2 करोड़ रुपये तक के ऋण स्वीकृत करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी।

बैंक की प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बैंक की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया ने बैंक की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि अर्बन बैंक नगर के मध्यम वर्ग को आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर निदेशक कल्याणी दीक्षित, हेमंत शर्मा, धनपाल मेहता एवं प्रेमसिंह मेहता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके पश्चात महाप्रबंधक जे. पी. जोशी, प्रबंधक प्रशासन राजेश अवस्थी, क्षेत्रीय प्रबंधक दामोदर चेचानी, शाखा प्रबंधक वैभव पोरवाल, कमलेश शर्मा एवं सलोनी जैन द्वारा मंचासीन अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल एवं जे. पी. जोशी ने किया, जबकि आभार शाखा प्रबंधक वैभव पोरवाल ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में शंकर अहीर, डॉ. दिनेश शर्मा, कमलेश नाहर, अशोक दक, आभा महात्मा, राहुल मेहता, सैफुद्दीन बोहरा, भवानी सिंह देवड़ा, दिलीप दक, अरुण कंठालिया, रीमा नागोरी, नक्षत्र मल धाकड़, सज्जन नागोरी, प्रेमसिंह मेहता, राकेश मेहता, सुरेश सुथार, संदीप नागोरी, आलोक मेहता, लोकेश मालू, चिराग कंठालिया, पियूष मेहता, अमिता मेहता, गरिमा नागोरी, छगन गुर्जर, विपिन धाकड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE