चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाते हुए स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने की।
जिला कांग्रेस महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि इस अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी थे, जिन्होंने पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। उनका जीवन सत्य, अहिंसा, प्रेम एवं मानवता के मूल्यों का आदर्श उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अपने आदर्शों और संघर्ष के बल पर देश को स्वतंत्रता दिलाई और विश्व को शांति का मार्ग दिखाया। उनका संपूर्ण जीवन देश एवं समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से बापू के आदर्शों को अपनाकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने तथा देश की उन्नति में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विचार गोष्ठी में सेवादल के राष्ट्रीय सचिव पीयूष त्रिवेदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह सांखला, दिनेश चाष्टा, प्रमोद मोदी एवं एनएसयूआई के संजय राव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, दिनेश शर्मा, लक्ष्मण सिंह सांखला, विनोद लड्ढा, रमेश लड्ढा, देवेंद्र सालवी, उस्मान गनी, मोहम्मद फारूक, गजानंद गुर्जर, आशीष त्रिवेदी, फिरोज खान, सफीना खान, सना खान, प्रभु रेगर, राजेंद्र पालीवाल, मनीष शर्मा, नारायण पुरोहित, तन्वी सरगरा, धर्मेंद्र मुंद्रा, कृष्ण जाट, पायल, मधु गोस्वामी, वर्षा बेरवा, लीलाबाई, निर्मल जैन, चक्षु शर्मा, शिल्पा साहू, अजय लोट, गोटू अली, वासु बरेट, प्रताप सिंह, दीपक डांगी, गुलशेर खान, लियाकत मंसूरी, मोहम्मद मुस्तफा, हरिश सुवालका, पवन मेडतवाल, मुबारक खान, नरेंद्र लोहार, रेहान मंसूरी, विशाल खटीक, महेश धनगर, इकबाल, पृथ्वी खटीक, शुभम, सुनील शर्मा, नासिर खान, हीरा उस्ताद, जितेंद्र मीणा सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।