BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2026, 12:23 pm
BIG NEWS : इंसानियत की मिसाल बनेगा हैदरी वेलफेयर सोसायटी का रक्तदान शिविर, फरवरी माह की इस तारीख को जिला चिकित्सालय में जुटेंगे बड़ी संख्या में युवा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को साकार करते हुए हैदरी वेलफेयर सोसायटी, नीमच द्वारा 1 फरवरी 2026 को जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेड क्रॉस ब्लड बैंक में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में दाऊदी बोहरा समाज सहित समाज के विभिन्न वर्गों के युवक-युवतियों के उत्साहपूर्वक भाग लेने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोसायटी ने इस शिविर में 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है।

शिविर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक चलेगा, जिसमें रक्तदाताओं का सम्मान भी किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान न केवल मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, बल्कि यह जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित होता है।

हैदरी वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने समाज के युवाओं और नागरिकों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान वह इबादत है, जिसमें एक व्यक्ति के योगदान से किसी अन्य व्यक्ति को नया जीवन मिलता है। विशेष रूप से उन युवाओं को आगे आने का आह्वान किया गया, जिन्होंने अब तक रक्तदान नहीं किया है, ताकि वे इस शिविर में शामिल होकर मानवता की मिसाल कायम करें।

गौरतलब है कि हैदरी वेलफेयर सोसायटी लंबे समय से चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण समाजसेवा प्रकल्प संचालित कर रही है। पहली बार आयोजित किए जा रहे इस रक्तदान शिविर को लेकर युवाओं में खासा उत्साह और सेवा भावना देखने को मिल रही है।

आयोजकों ने कहा कि रक्त का एक छोटा सा दान किसी परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण बन सकता है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि वे इस मानवता के महायज्ञ में सहभागी बनकर संदेश दें कि हमारी रगों में सिर्फ खून ही नहीं, इंसानियत भी बहती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE