देवरी खवासा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में पदस्थ रहे देवीलाल सूजमलिया ने 38 वर्षों की निष्ठावान, ईमानदार एवं अनुकरणीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सादे एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सूजमलिया के शैक्षणिक योगदान, अनुशासनप्रियता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका सेवा काल विद्यालय के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
समारोह के दौरान उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके स्वस्थ, सक्रिय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।