BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2026, 6:42 pm
NEWS : झूलेलाल भवन में आयोजित हुआ रजत जयंती सक्रांति महोत्सव, डॉ. आईएम सेठिया ने कहा- ग्राहकों के विश्वास को प्राथमिकता देता है अर्बन बैंक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की निंबाहेड़ा शाखा द्वारा आयोजित रजत जयंती सक्रांति महोत्सव झूलेलाल भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष डॉ. आई एम सेठिया ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निदेशक बाल किशन धूत, हेमंत शर्मा, बाबर मल मीना, कल्याणी दीक्षित, हरीश आहूजा, प्रमुख उद्यमी सुशील चौधरी, प्रियंक नरेडी, भजन जिज्ञासु, पारस वीरवाल, ललित शारदा और प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी भी उपस्थित रहे।

बैंक अध्यक्ष डॉ. सेठिया ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि अर्बन बैंक ने सीमित संसाधनों के बावजूद आधुनिक तकनीक को अपनाकर विशेषकर युवा ग्राहकों को जोड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण स्वीकृति प्रक्रिया और बैंक की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने बैंक की स्थापना से लेकर आज तक की प्रगति यात्रा का उल्लेख करते हुए ग्राहकों के विश्वास को प्राथमिकता देने के लिए बैंक के प्रयासों की सराहना की।

प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने स्वागत उद्बोधन में बैंक की गतिविधियों और सेवाओं का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया। अन्य विशिष्ट अतिथि भजन जिज्ञासु, सिद्धराज सिंघवी, हरिश आहूजा, बाल किशन धूत और कल्याणी दीक्षित ने भी बैंक के कार्यों की प्रशंसा की और जिले के मध्यम वर्ग को आर्थिक संबल प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन किया गया और महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल, जे. पी. जोशी, तकनीकी प्रबंधक राकेश दशोरा, प्रबंधक प्रशासन राजेश अवस्थी, क्षेत्रीय प्रबंधक दामोदर चेचानी, आरती खानचंदानी, मनोज तंबोली ने मंचासीन अतिथियों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल और जे. पी. जोशी ने किया, जबकि आभार शाखा प्रबंधक मदन वीरवाल ने व्यक्त किया। समारोह में प्रमुख गणमान्य बंधु एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE