BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2026, 10:45 am
NEWS : बाड़ी ग्राम में विधायक श्रीचन्द कृपलानी ने रखी चमत्कारी श्री शनि देव नवग्रह मंदिर निर्माण की आधारशिला, धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ भूमिपूजन, पढ़े खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा उपखंड के ग्राम बाड़ी में स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं चमत्कारी श्री शनि देव नवग्रह मंदिर के भव्य निर्माण कार्य का शुभारंभ शनिवार को विधिवत धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया। शुभ मुहूर्त में आयोजित कार्यक्रम में श्री ओंकार दास जी महाराज एवं नागेश महाराज के सानिध्य में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचन्द कृपलानी ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ मंदिर निर्माण की आधारशिला स्थापित की।

आधारशिला स्थापना के पश्चात मंदिर परिसर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक श्रीचन्द कृपलानी सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार से संपूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर विधायक श्रीचन्द कृपलानी ने कहा कि श्री शनि देव नवग्रह मंदिर का निर्माण क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। यह मंदिर आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना को भी सुदृढ़ करेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री शनि देव मंदिर समिति अध्यक्ष भंवरलाल सुथार के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

समारोह में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, पूर्व सरपंच बलवंत चपलोत, संजय चपलोत, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कैलाश जाट, लालचंद जाट, प्रहलाद तेली, बापूलाल जाट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर समिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE