BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2026, 12:15 pm
BIG NEWS : मानव सेवा की धड़कन बना नीमच, हैदरी वेलफेयर सोसायटी के रक्तदान शिविर में उमड़ा जोश, युवाओं ने रचा सेवा का इतिहास, पहली बार रक्तदान करने वालों ने पेश किया आदर्श उदाहरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मानव सेवा की सच्ची मिसाल पेश करते हुए हैदरी वेलफेयर सोसायटी, नीमच द्वारा आज जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेड क्रॉस ब्लड बैंक में भव्य और प्रेरणादायक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। समर्पण और इंसानियत के इस अभियान में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नेत्रदान और रक्तदान की नगरी के रूप में पहचान बना चुके नीमच में आयोजित इस शिविर ने सामाजिक जागरूकता और जनसेवा का नया संदेश दिया।

सोसायटी ने शिविर के लिए 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा था, जिसे लेकर रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि जरूरतमंद के जीवन की डोर थामने जैसा पुण्य कार्य है। “यह ऐसी इबादत है, जिसमें एक व्यक्ति का रक्त किसी दूसरे को नया जीवन दे देता है।”

इस भावना के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरक उदाहरण पेश किया। शिविर की खास बात यह रही कि 25 से लेकर 78 बार तक रक्तदान कर चुके नियमित रक्तदाता भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी शेख बुरहानुद्दीन रामपुर वाला, शेख सैफुद्दीन जावद वाला और हुसामुद्दीन फखरी ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। वहीं ब्लड बैंक के कोऑर्डिनेटर सत्येंद्र सिंह राठौड़ एवं उनकी टीम ने पूरी व्यवस्थाओं को कुशलतापूर्वक संभालते हुए सराहनीय योगदान दिया।

गौरतलब है कि हैदरी वेलफेयर सोसायटी लंबे समय से चिकित्सा और शिक्षा क्षेत्र में अनेक जनहितकारी प्रकल्प संचालित कर रही है। पहली बार आयोजित इस रक्तदान शिविर ने यह साबित कर दिया कि जब सेवा का जज़्बा हो, तो समाज खुद आगे बढ़कर इतिहास रच देता है क्योंकि हमारी रगों में सिर्फ खून नहीं, इंसानियत भी बहती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE