मनासा। शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेविका माया गुर्जर, पिता शिवलाल गुर्जर, का राष्ट्रीय एकता शिविर 2026 के लिए चयन हुआ है। यह शिविर बिहार के भागलपुर में 4 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
माया गुर्जर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के विभिन्न राज्यों से आए स्वयंसेवकों के साथ सहभागिता करेंगी। शिविर के दौरान उन्हें बिहार की संस्कृति, विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित होने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही अन्य राज्यों के स्वयंसेवकों की भाषा, संस्कृति और परंपराओं को समझने का भी अनुभव मिलेगा।
शिविर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से माया राष्ट्र सेवा, समाज सेवा, सामाजिक विकास और व्यक्तित्व निर्माण के विभिन्न पहलुओं को सीखेंगी। यह चयन महाविद्यालय, एनएसएस इकाई और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।