नीमच। मध्यप्रदेश के मंदसौर व नीमच जिले को जोड़ने वाले पिपलिया मंडी रोड पर ग्राम बरडिया, थाना मनासा क्षेत्र के समीप रविवार को एक सड़क दुर्घटना घटित हुई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिर में गंभीर चोट आई है।
घायल व्यक्ति फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मनासा अस्पताल से जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया गया है। यदि कोई व्यक्ति घायल को पहचानता हो या उनके परिजनों के संबंध में जानकारी रखता हो, तो कृपया थाना मनासा से संपर्क करें।