चित्तौड़गढ़। जैन प्रोफेशनल ओलंपिक एवं क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत के आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन रमेश नाथ योगी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी, पूर्व पार्षद अनिल भड़कत्या एवं पूर्व पार्षद उमा सुराना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने जैन प्रोफेशनल फोरम को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन समाज के विभिन्न प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।
जैन प्रोफेशनल ओलंपिक एवं क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य संयोजक डॉ. अरविंद सांखला एवं जितेश रांका ने बताया कि प्रारंभ में संयोजक डॉ. अरविंद सांखला एवं सीए मनीष छाजेड़ द्वारा अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
सीए नीरव दोषी ने महावीर जैन मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र दोषी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया, नवयुवक मंडल अध्यक्ष निलेश पटवारी, मंत्री अभिषेक लोढ़ा एवं कोषाध्यक्ष दिनेश डांगी का आभार व्यक्त किया।
मुख्य संयोजक जितेश रांका ने विभिन्न खेलों के संयोजकों एवं सहयोगियों का आभार जताते हुए पिकल बॉल संयोजक यश पोखरना व अनु सुराना, टेबल टेनिस संयोजक डॉ. अतुल खाब्या व ऋतु पोखरना, कैरम संयोजक सीए पुनीत भड़कत्या व एडवोकेट मोनिका बोहरा, बैडमिंटन संयोजक इंजीनियर विदित पोसवालिया, शुभम कोठारी, शुभम डांगी, तुषिता सांखला तथा शतरंज संयोजक इंजीनियर कपिल नाहर, डॉ. लोकेश जैन एवं सीए श्रेयांश छाजेड़ के योगदान की सराहना की।
शतरंज संयोजक इंजीनियर कपिल नाहर ने प्रतियोगिता स्थल रोज़ पेटल्स स्कूल के दिलीप पोखरना, यश पोखरना, शतरंज आर्बिट्रेटर जयेश भटनागर एवं डॉ. लोकेश जैन का आभार व्यक्त किया। वहीं डॉ. अतुल खाब्या ने टेबल टेनिस तथा सीए पुनीत भड़कत्या ने कैरम प्रतियोगिता हेतु एलबीएस स्पोर्ट्स जंक्शन के मोहित भूपेश फतावट का आभार जताया।
प्रतियोगिता परिणाम-
जैन प्रोफेशनल ओलंपिक्स के अंतर्गत पिकल बॉल पुरुष वर्ग में यश पोखरना विजेता एवं प्रांजल घडोलिया उपविजेता रहे। 10-18 आयु वर्ग में खुश दोषी विजेता एवं सान्वी सुराना उपविजेता रहीं।
शतरंज ओपन वर्ग में सीए नीरव दोषी विजेता एवं सीए मनीष छाजेड़ उपविजेता रहे, जबकि अंडर-15 वर्ग में अधरित जैन विजेता एवं कल्प जैन उपविजेता रहे।
बैडमिंटन पुरुष वर्ग में शुभम कोठारी विजेता एवं हार्दिक मेहता उपविजेता रहे। महिला वर्ग में डॉ. अपेक्षा भंसाली विजेता एवं ऋतु पोखरना उपविजेता रहीं। 10-18 आयु वर्ग में उत्कर्ष सांखला विजेता एवं अधरित जैन उपविजेता रहे।
टेबल टेनिस 10-18 आयु वर्ग में सान्वी सुराना विजेता एवं रेनित नाहर उपविजेता रहे।
कैरम पुरुष वर्ग में अमित जैन विजेता एवं सुधीर जैन उपविजेता रहे, जबकि महिला वर्ग में डॉ. अपेक्षा भंसाली विजेता एवं विनीता जैन उपविजेता रहीं।