BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2026, 10:45 am
REPORT : नीमच जिले में आसमान से बरसी आफत, 10 मिनट की ओलावृष्टि ने छीनी किसानों की नींद, दड़ौली क्षेत्र में अफीम-गेहूं को भारी नुकसान, पढ़े खबर 

Share On:-

दड़ौली। अंचल की दड़ौली, जनकपुर, मांडा एवं रामनगर पंचायतों के सभी गांवों में बुधवार रात्रि लगभग 8.30 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। पहले करीब 10 मिनट तक हल्की बूंदाबांदी हुई, इसके बाद लगभग 10 मिनट तक तेज ओलावृष्टि हुई।

ओले गिरने की आवाज चद्दरों पर बंदूक की गोलियों जैसी सुनाई दे रही थी। ओलों के जमीन पर गिरने से धुएं जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। खेतों में ओलों की परत जम गई, जिससे पूरा क्षेत्र सफेद नजर आने लगा।

बेमौसम हुई इस बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों में भारी चिंता व्याप्त है। किसानों ने अफीम, गेहूं, सरसों एवं अश्वगंधा सहित अन्य रबी फसलों में भारी नुकसान की आशंका जताई है। गेहूं, सरसों एवं अफीम की फसल आड़े गिरने तथा अफीम की फसल के धुल जाने की संभावना बताई जा रही है।

लगभग 15 मिनट तक हुई तेज ओलावृष्टि से किसानों को बड़े नुकसान की आशंका है। किसान प्रशासन से शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE