शाजापुर। संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज की रैली ग्राम दुपाडा में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन रविदास समिति के अध्यक्ष गोकुल प्रसाद फुलेरिया और रिटायर्ड एचएम (प्राचार्य) के नेतृत्व में किया गया। रैली के दौरान ग्राम के चारों ओर भ्रमण कर समाज जनों को आयोजन के प्रति जागरूक किया गया।
रैली में शाम 6 बजे समाज जनों के लिए भोजन और प्रसादी का प्रबंध किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय संत श्री रविदास गंगापारीजी के सान्निध्य में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने भक्ति और श्रद्धा के साथ भाग लिया।