चित्तौड़गढ़। वीर कल्ला बस्ती में आयोजित हिंदू सम्मेलन श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक मन्नू साहू और अमन गौड़ ने बताया कि दोपहर में पाडन पोल से पालक अधिकारी शेखर सोनी द्वारा भगवा झंडी दिखाकर भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में बस्ती की बालक-बालिकाओं द्वारा राम परिवार और क्रांतिकारियों की सजीव झांकियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं।
मातृशक्ति द्वारा 301 कलश धारण किए गए और अंजली सेन व अन्य बहनों ने पारंपरिक वेशभूषा में अखाड़ा प्रदर्शन प्रस्तुत किया। समाजबंधु गाजे-बाजे, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और देशभक्ति उद्घोष के साथ भगवा ध्वज लहराते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए छन्यात ब्राह्मण समाज के नोहरे में पहुँचे, जहाँ महासभा और संत आशीर्वचन का आयोजन हुआ।
महासभा की शुरुआत सतीश सोनी के देशभक्ति गीत से हुई। अतिथियों का स्वागत मेवाड़ी पगड़ी, भगवा उपरना, तिलक और श्रीफल भेंटकर किया गया। मुख्य वक्ता आरएसएस प्रचारक श्याम बिहारी ने समाज को संगठित रहने, संस्कृति और मूल्यों के संरक्षण तथा हिंदू एकता पर प्रेरक उद्बोधन दिया। संघ के पंच परिवर्तन पर भी प्रकाश डाला गया।
मातृशक्ति विमला सेठिया और विभाग कार्यवाहिका सेविका समिति ने कुटुंब प्रबोधन और महिला शक्ति पर अपने विचार साझा किए। संत आशीर्वचन में महाराज विनोदचंद्र यति ने अपने ओजस्वी वचनों से जनमानस को मार्गदर्शन दिया। आरएसएस जिला संघचालक अनिरुद्ध सिंह भाटी भी उपस्थित रहे। संयोजक मन्नू साहू ने हिंदू बटे नहीं दृ एक रहे का संदेश दिया। अंजली सेन ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी का गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन गोविंद ईनाणी ने किया और आभार राकेश सेठिया ने व्यक्त किया। समापन पर भारत माता की आरती और वीर कल्ला बस्ती के लिए सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ।
हिंदू सम्मेलन की क्रियान्वयन समिति में पालक अधिकारी शेखर सोनी, संयोजक मन्नू साहू, कोषाध्यक्ष अशोक न्याति, अमन गौड़, शिव काबरा, लाला नाहर, देवराज साहू, श्रवण सोनी, मनोज साहू, राहुल साहू, गोविंद सोनी, तेजसिंह सुराणा, ओम बजाज, राकेश खटोड़, ब्रजेश राठौड़, गौरव छीपा, गोविंद कलाल, शुभम न्याती, युवराज इनानी, कुलदीप पारीक, सूरज प्रजापत, सावन पटवा, गौरव आचार्य, अमन लोठ, योगेश पूरी, अंकित वैष्णव, चंदू पटवा, दिलीप डांगी, चतुर्भुज, महावीर कीर, दिलीप सुथार, गोपाल छीपा और मातृशक्ति सपना कीर, सरोज माहेश्वरी, माला राठौड़, सुशीला कुमावत, रजनी सेन, नीतू सखवाया, सुमन कुंवर, संगीता सेन, विधि सेन, दीपिका भांड, गंगा सोनी, तनिषा सोलंकी आदि का सहयोग रहा।