नीमच। श्री सांवरिया भक्त मंडल के तत्वावधान में श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत दो दिवसीय पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा 4 फरवरी को सुबह 8.30 बजे नीमच से प्रारंभ होकर सांवरिया सेठ धाम मंडफिया तक पहुंचेगी। पदयात्रा को अंतिम रूप देने एवं व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से आज सोमवार शाम 4.30 बजे श्री किलेश्वर महादेव मंदिर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई है।