चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा स्थित अंबिका माता मंदिर का द्वितीय पटोत्सव, ध्वजारोहण एवं नवीन कक्ष-भोजनशाला निर्माण के उपलक्ष्य में धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अंबा माता सेवा समिति के अध्यक्ष चेनसिंह चौहान द्वारा विगत कई वर्षों से अंबिका माता मंदिर के निर्माण एवं विकास में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सामाजिक न्याय के पक्षधर डॉ. शोकीन वर्मा, जाने-माने कवि प्रहलाद क्रांति एवं सुरेश सक्सेना ने उन्हें विविध रंगों की पुष्पमालाएं पहनाकर एवं धार्मिक संस्कृति से अंकित पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद राय सोनी, पूर्व पार्षद प्रदीप मोदी, रेखा रानी तिवारी एवं आरती शर्मा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंसीलाल रायवाल, ज्ञानचंद पालेचा, धापूबाई वर्मा, ममता माहेश्वरी, मिथिला वर्मा, दिलीप कुमार सिंह, संजय शर्मा, अजित जैन, वंदना जैन, अनुराधा राजपूत, शोभाराम जाट, डॉ. बीके वैष्णव, गणपत सुखवाल सहित अनेक सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
समिति पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने आयोजन को सफल बताते हुए इसे धार्मिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।