BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2026, 7:57 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में विद्या भारती विद्यालयों के बालक-बालिकाओं का ऐतिहासिक विराट त्रिवेणी पथ संचलन ‘अरुणोदय’ संपन्न, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ की सहभागिता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विद्या भारती विद्यालयों के 1100 बालक-बालिकाओं ने कदम से कदम मिलाते हुए जोश-खरोश के साथ विराट त्रिवेणी पथ संचलन ‘अरुणोदय’ में सहभागिता की। इस भव्य और अनुशासित पथ संचलन का नगरवासियों ने पलक-पांवड़े बिछाकर स्वागत किया।

श्री विद्या भारती शिक्षण संस्थान के जिला मंत्री ज्ञान मेहता ने बताया कि जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 1100 भैया-बहिन प्रातः विद्या निकेतन, गांधीनगर परिसर में एकत्रित हुए। वहां से संचलन की रचना के अनुसार तीन दल बनाए गए, जो गोरा बादल स्टेडियम, किला रोड स्काउट मैदान और गांधीनगर सेक्टर-2 से होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए सुभाष चौक पहुंचे, जहां तीनों दलों का भव्य त्रिवेणी संगम हुआ।

जिला सचिव कैलाश शर्मा ने जानकारी दी कि गोरा बादल स्टेडियम दल को कमल जैन, शैलेंद्र जैन व प्रवीण टांक ने, गांधीनगर सेक्टर-2 दल को ललित शारदा, दिनेश काबरा व सुरेश कुमावत ने तथा स्काउट मैदान किला रोड दल को धर्मनारायण, गुमान सिंह एवं कैलाश ने पताका दिखाकर संचलन का शुभारंभ कराया।

प्रचार-प्रसार संयोजक डॉ. सुशीला लड्ढा एवं वंदना वजीरानी ने बताया कि बालिकाओं का झांसी की रानी के रूप में सजा दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। घोष वादन के साथ अनुशासित पथ संचलन देखने नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुभाष चौक पर त्रिवेणी संगम का अद्भुत दृश्य देख नगरवासी रोमांचित हो उठे। केसरिया पगड़ियां, भगवा ध्वजाएं और भारतीय परिवेश में सजे घोड़े-बग्घियों पर सवार बालक-बालिकाएं विशेष आकर्षण रहीं।

भारत माता, रानी पद्मावती, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, छत्रपति शिवाजी महाराज एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस के रूप में सजी जीवंत झांकियों ने देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

त्रिवेणी पथ संचलन का नगर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय सेविका समिति, पुरातन छात्र संगठन, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक, मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज, विद्यार्थी परिषद, अधिवक्ता परिषद, विश्व हिंदू परिषद, दुर्गावाहिनी, सराफा संघ सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने सहभागिता निभाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE