चित्तौड़गढ़। नगर के गांधीनगर क्षेत्र स्थित श्री चारभुजा कुमावत समाज छात्रावास परिसर में बने श्री चारभुजा मंदिर में भगवान श्री चारभुजा नाथ (ठाकुर जी) के प्रथम पाटोत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ठाकुर जी का विभिन्न प्रकार की फूल-मालाओं से आकर्षक श्रृंगार किया गया।
श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष मनोहर लाड़ना ने बताया कि मंदिर के प्रथम पाटोत्सव पर भगवती लाल सुथार द्वारा ठाकुर जी का खाटू श्याम स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम के दौरान पं. मनीष शर्मा द्वारा महाआरती की गई। इसके पश्चात मिश्री-मावा से बने केक का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष बालचंद गेंदर, संरक्षक सुरेश चंद्र साड़ीवाल ‘दादू’, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवलाल, मुरलीधर अडाणिया, उपाध्यक्ष शंकरलाल ओस्तवाल, बंशीधर दमीवाल, गोपाल नाहर, रमेश चंद्र डूंगरवार, लव कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।