चित्तौड़गढ़। विद्या निकेतन द्वारा निकाले गए विद्यार्थियों के पथ संचलन का शहर स्थित सूचना केंद्र पर हिंदू जागरण मंच द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
हिंदू जागरण मंच के प्रचार प्रमुख उमेश अजमेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार, 2 फरवरी को पाडन पोल से प्रारंभ होकर गांधी चौक, गोल प्याऊ होते हुए सुभाष चौक पहुंचने वाले पथ संचलन के सूचना केंद्र के बाहर पहुंचने पर मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जयघोष के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला संयोजक श्रवण सोनी, सह संयोजक विकास सोनी, जिला टोली सदस्य दिव्या रामचंदानी, अरुणा तिवारी, गोपाल शर्मा, हरीश वेद, सत्यनारायण जी बालोदिया, उमेश अजमेरा, सावन सोनी, रवि पांडिया, भरत सिंह राठौड़, ललित वेद, विष्णु सोनी, रितेश गोस्वामी, गोविन्द ईनाणी, रवि सोनी, केशव कालानी, दिनेश सोनी, भरत सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि शहर में तीन अलग-अलग स्थानों से निकाले गए पथ संचलनों का भव्य त्रिवेणी संगम सुभाष चौक पर हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।