BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2026, 2:33 pm
KHABAR : सोने के दाम बढ़े, चोरों के निशाने पर उज्जैन के मंदिर, पुलिस ने शुरू किया सुरक्षा जागरूकता अभियान, महाकाल थाना क्षेत्र के 30 मंदिरों में पहुंची, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। सोने और चांदी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते अब चोरों का रुख मंदिरों की ओर बढ़ता जा रहा है। हाल के दिनों में मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं को देखते हुए उज्जैन पुलिस ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है।


हाल ही में आशापुरी मंदिर में माता को प्रणाम करने के बहाने करीब 16 लाख रुपए की चोरी की वारदात सामने आई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इससे पहले इंगोरिया क्षेत्र के बोरेश्वर मंदिर में चोरों ने तीन दान पेटियों से लाखों रुपए नकद चुरा लिए थे। इन घटनाओं के बाद मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


उज्जैन देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का प्रमुख धार्मिक केंद्र है। महाकाल दर्शन के लिए आने वाले भक्त शहर के अन्य मंदिरों में भी दर्शन कर दान करते हैं। ऐसे में मंदिरों में नकदी के साथ-साथ सोने-चांदी के आभूषण बड़ी मात्रा में जमा रहते हैं, जो अपराधियों के लिए आसान निशाना बनते जा रहे हैं।


50 मे से 30 मंदिरों में पहुंची पुलिस टीम
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महाकाल थाना क्षेत्र के करीब 50 मंदिरों में सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अब तक पुलिस टीम 30 मंदिरों में पहुंच चुकी है। अभियान के तीसरे दिन थाना प्रभारी गगन बादल के नेतृत्व में चंद्रभान सहित अन्य पुलिसकर्मी चौबीस खंबा माता मंदिर पहुंचे।


टीम ने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी कैमरे, दान पेटियों की सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।


कई प्रमुख मंदिरों में हुई बैठक
पुलिस ने भूखी माता मंदिर, श्री राधा-कृष्ण दुर्गा मंदिर, कांच का जैन मंदिर घी मंडी, साकेत धाम हनुमान मंदिर, स्वर्गद्वार ईश्वर महादेव मंदिर और जैन मंदिर सूरजनगर सहित अन्य मंदिरों में भी बैठकें कर मंदिर प्रबंधन को सतर्क किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE