नीमच। नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना के साथ नीमच से सांवरिया सेठ तक भव्य पैदल यात्रा 4 फरवरी को सुबह 7 बजे लायंस पार्क चौराहे से प्रारंभ होगी। यात्रा नीमच से नयागांव, निंबाहेड़ा होते हुए निबाहेड़ा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम एवं भजन संध्या का आयोजन रहेगा। 5 फरवरी को यात्रा मंडफिया स्थित श्री सांवरिया सेठ के धाम में पहुंचकर दर्शन, पूजा-अर्चना एवं भोग-प्रसादी के साथ संपन्न होगी। सांवरिया भक्त मंडल ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। यात्रा का वॉइस ऑफ एमपी महाकवरेज करेगा। इसका सीधा प्रसारण केटीवी नेटवर्क के चैनल नं. 127 पर दिखाया जाएगा।