मनासा। क्षेत्र के ग्राम पड़दा में 6 फरवरी को भगवान आदिनाथ की प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर प्रतिष्ठा एवं स्वामी वात्सल्य कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया जाएगा।
आयोजन के तहत विधिवत धार्मिक अनुष्ठान, पूजन-अर्चन एवं स्वामी वात्सल्य संपन्न होगा। कार्यक्रम को लेकर गांव में विशेष सजावट की जा रही है, वहीं श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर इस पावन एवं धर्ममय आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।