BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2026, 11:06 am
NEWS : सर्वसम्मति से गठित हुई श्री वर्धमान नवयुवक मंडल सेंथी की नवीन कार्यकारिणी, सेवा और संगठन की दिशा में नया कदम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री वर्धमान नवयुवक मंडल, सेंथी की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्ष अनिल पोखरना, मंत्री ओम जैन तथा सदस्य दिलीप कांठेड़ एवं नरेश भड़क्तिया की उपस्थिति में मंडल की नवीन कार्यकारिणी पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

घोषित कार्यकारिणी में संरक्षक पद पर प्रवीण बोहरा को नियुक्त किया गया। अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र मेहता, महामंत्री प्रदीप चोपड़ा, मंत्री लवीश कोठारी, सहमंत्री आशीष (सन्नी) सेठ तथा कोषाध्यक्ष के रूप में श्रेयांश जारोली को जिम्मेदारी सौंपी गई।

उपाध्यक्ष पद पर राजीव भड़क्तिया, गौतम खेरोदिया, मनीष बोहरा, दीपक कर्णावट एवं अर्पित पोखरना को मनोनीत किया गया। प्रचार-प्रसार मंत्री के रूप में श्रेष्ठ सेठिया एवं भावेश भड़क्तिया को दायित्व सौंपा गया।

संगठन मंत्री के पद पर सिद्धार्थ बोहरा, विरल पोखरना, जयेश भड़क्तिया, विपुल पोखरना, विकास चोरडिया एवं राहुल सिरोया को नियुक्त किया गया।

वहीं मार्गदर्शक मंडल में अमित संचेती, सौरभ भड़क्तिया, भगवत सिंह गिलुंडिया, वैभव डांगी एवं दीपेश रांका को शामिल किया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE