नीमच। सांवलिया मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नीमच से श्री सांवलिया सेठ के धाम तक दो दिवसीय पैदल यात्रा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई। इस यात्रा में हजारों की संख्या में ग्रामीण व नगरवासी महिला-पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल हुए।
पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर माहेश्वरी समाज नीमच द्वारा रोटरी डायमंड पार्क के बाहर सभी पैदल यात्रियों का गुलाब की पंखुड़ियों से भव्य स्वागत किया गया। वहीं यात्रा के आयोजक अशोक अरोरा एवं अरुल अरोरा का समाज की ओर से अध्यक्ष सत्यनारायण जागेटिया एवं सचिव सुरेश सोडाणी ने केसरिया दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष सुरेश अजमेर, पूर्व कोषाध्यक्ष राजू दरक, सह सचिव दीपक मुंदड़ा सहित ललित राठी, विमल सोनी, सुनील सोनी, राजेश अजमेर, मनोज नवल, राजेश बाहेती एवं अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ललित कुमार राठी द्वारा दी गई।