उज्जैन। तराना क्षेत्र के ग्राम बगोदा मे गांव में तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जहां बैंड-बाजों के साथ राम मंदिर भड़सिंभा से कान्हा जी को लेकर हजारों की ग्रामवासी ग्राम बगोदा पहुँचे जहाँ भव्य बारात निकाली गई और भक्तिमय माहौल में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
बुधवार को देव मंदिर प्रांगण मे तुलसी-शालिग्राम विवाह समारोह में भक्तिमय वातावरण बना रहा। बैंड-बाजों के साथ निकाली गई बारात ने आयोजन की भव्यता को बढ़ाया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।