पोलायकला। नगर पोलायकला के बस स्टैंड पर बाबा रामदेव सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का बुधवार को समापन हो गया। 28 जनवरी से चल रही इस कथा में पंडित सत्येंद्र कृष्ण महाराज ने भक्तों को भगवान की लीलाओं और भक्ति का महत्व बताया।
पंडित सत्येंद्र कृष्ण महाराज ने कथा के दौरान कहा कि भगवान का नाम स्मरण करने मात्र से मनुष्य का उद्धार हो जाता है। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और वह अपने जीवन को सार्थक दिशा दे सकता है।
महाराज ने यह भी बताया कि भगवान की भक्ति से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने भागवत कथा के आयोजकों और श्रोताओं को भगवान के आशीर्वाद तथा सुख-समृद्धि की कामना की।
कथा समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया। इसके बाद नगर पोलायकला में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया।
समापन समारोह में महाआरती का आयोजन किया गया। जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण हुआ। कांता देवी कैलाश नारायण प्रेम नारायण महेश नेहरा वाले इस दौरान बाबा रामदेव सेवा समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने बताया कि भागवत कथा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और भक्तों ने इसका लाभ उठाया।