BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2026, 11:04 am
BIG NEWS : मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, ठंड का दौर रहेगा जारी, कई जिलों में छाए बादल, अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम, जानिए नीमच, मंदसौर का हाल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड का दौर जारी है। प्रदेश में सर्द हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है। एमपी के आधे से ज्यादा हिस्से में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे है।


मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम सक्रिय है। उत्तर से सर्द हवा आ रही है, जिसकी रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा है। प्रदेश में कोहरे की वजह से ग्वालियर-चंबल में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने की संभावना है।


यहां कोहरे का असर
आज गुरुवार की सुबह से भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, शिवपुरी, शाजापुर, श्योपुर, शहडोल सागर, सतना, सिंगरौली, सीधी, मंदसौर, मऊगंज, मुरैना, मैहर, भिंड, अशोकनगर, आगर मालवा, अनूपपुर, गुना, दमोह, दतिया, निवाड़ी, नीमच, रीवा, रतलाम, उमरिया, पन्ना, कटनी, छतरपुर और टीकमगढ़ में कोहरे का असर देखने को मिला।


अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
6 फरवरी शुक्रवार को ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, शहडोल, सीधी, सतना, सिंगरौली, दतिया, मुरैना, मऊगंज, मैहर, भिंड, अनूपपुर, उमरिया, रीवा, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में घना कोहरा रहेगा। वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, अशोकनगर, गुना, सागर, कटनी और दमोह समेत कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर बना रहेगा।

7 फरवरी शनिवार को भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE