नीमच। जिले के जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लासुर में जहरीला पदार्थ खाने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युगलाल पिता बद्रीलाल, उम्र 40 वर्ष, जाति नायक, निवासी लासुर ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल नीमच लाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज शुरू किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। जहरीला पदार्थ खाने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।