नीमच। श्री श्याम युवा मित्र मंडल समिति (रजि.) भीलवाड़ा के तत्वावधान में अष्टम श्री श्याम निशान पदयात्रा का शुभारंभ शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह पदयात्रा तिलक मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर बावड़ी वाले बालाजी से प्रातः 7 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ होगी।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विवेक बेरीवाला (भीलवाड़ा) एवं नीमच शाखा अध्यक्ष विशेष शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि यह निशान पदयात्रा नीमच से प्रारंभ होकर निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, बांदनवाड़ा, किशनगढ़, मंमाणा, सांभर झील, दयोदा, रेनवाल और पचार होते हुए खाटूधाम पहुंचेगी।
करीब 400 किलोमीटर की यह पदयात्रा 15 दिनों में पूर्ण की जाएगी। खाटूधाम पहुंचने पर नीमच एवं भीलवाड़ा के सभी निशान पदयात्री बाबा श्याम के दरबार में निशान अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट करेंगे।
पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।