BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2026, 11:06 am
BIG NEWS : एमपी में फिर बढ़ा सर्दी का असर, रात का पारा 10°डिग्री से नीचे, घना कोहरा छाया,  ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब सर्दी ने फिर से जोर पकड़ लिया है। पिछले दिनों सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के असर के खत्म होने के बाद उत्तरी ठंडी हवाओं ने दिन में भी ठिठुरन बढ़ा दी है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जबकि सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।


मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह प्रदेश के ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग के जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखा गया। राजगढ़ सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, रीवा, सतना जैसे कई शहरों में भी पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे सुबह के समय वाहन चालकों को परेशानी हुई। 


आगे कैसे रहेगा मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखेगा, जिससे 10 फरवरी से प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर से मावठा (हल्की बारिश/ओलावृष्टि) गिरने की संभावना है। फिलहाल अगले 1-2 दिनों में कोहरा बना रह सकता है, लेकिन बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE