मनासा। शुक्रवार शाम डीकेन और रतनगढ़ के बीच सड़क पर तेज गति से चल रही बाइक अचानक असंतुलित हो गई, जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में युवक के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान चतरा पिता नदलाल भील, निवासी खेड़ली के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों व परिजनों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि बाइक की तेज रफ्तार ही हादसे का मुख्य कारण रही। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।