BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2026, 10:44 am
BIG NEWS : बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह तड़के महाकाल मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में हुए शामिल; नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, कहा- भक्ति का अनुभव अद्भुत है, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक मीका सिंह शनिवार तड़के करीब चार बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वे सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान मीका सिंह ने नंदी हॉल में लगभग डेढ़ घंटे तक बैठकर भगवान महाकाल की आरती के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।


मीका सिंह इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इसी दौरान वे भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए उज्जैन पहुंचे और भस्म आरती में भाग लिया। आरती के दौरान वे पूरी तरह महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। आरती के पश्चात उन्होंने देहरी से पूजन कर भगवान का आशीर्वाद लिया।


मीका सिंह ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि भगवान महाकाल ने उन्हें अपने दर्शन के लिए बुलाया। जब भी वे इंदौर आते हैं, तो उज्जैन पहुंचकर महाकाल मंदिर आकर दर्शन अवश्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भस्म आरती का अनुभव सबसे अलग और अद्भुत होता है तथा भगवान की कृपा सभी पर बनी रहे।


इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने मीका सिंह का स्वागत और सम्मान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE